कलेक्टर ने अस्पताल का किया निरीक्षण,BMO को शोकाज नोटिस

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया। कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने पाली विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली कि ओपीडी,ब्लड कक्ष, मरीजो केभर्ती कक्ष,डाक्टर ड्यूटी कक्ष,रसोई कक्ष का अवलोकन किया । ओपीडी के निरीक्षण के दौरान 70 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना पाया गया ।

डाक्टर ड्युटी कक्ष में कलेक्टर ने डाक्टर उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि शासकीय सेवकों एवं आउटसोर्स में भर्ती कर्मचारियों के उपस्थिति का रजिस्टर अलग-अलग संधारित किया जाए । निरीक्षण के दौरान कुछ डाक्टर निर्धारित ड्रेस कोड में नही पाए गए, जिन्हें निर्धारित ड्रेस कोड में आने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान शव के पोस्टमार्टम मे आने वाली समस्याओं के बारे मे अवगत कराया गया, जिस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ एवं एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जिससे इसका लाभ आम नागरिकों को जल्दी से जल्दी मिलने लगे ।

आखिर क्यों छात्राओं को सड़क पर उतरकर करना पड़ा विरोध प्रदर्शन,जानिए वजह

निरीक्षण के दौरान पाली के बीएमओ पीएल सागर अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें शो काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बताया गया कि बीएमओ पाली,शहडोल से अप डाउन करते है, कभी कभार ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आते है । रसोई कक्ष के अवलोकन के दौरान रसोई कक्ष स्थान छोटा होना पाया गया,जिसके अस्थाई रूप से विस्तारीकरण करने की बात कही गई । उन्होने कहा कि मरीजों को पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन का वितरण किया जाए। इस दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में भर्ती मरीजो से बातचीत की तथा अस्पताल व्दारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की । निरीक्षण के दौरान डा वी के जैन सहित अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *