दीदी के अथक प्रयास से भाजपा को मिली बड़ी उपलब्धि, जिला पंचायत में पहली बार भाजपा हुई काबिज,

Editor in cheif
3 Min Read
भाजपा की अनुजा पटेल अध्यक्ष और ओम नारायण अन्नू       सिंह बने उपाध्यक्ष
उमरिया (संवाद)। जिले की हॉट सीट जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में दीदी मंत्री मीना सिंह के अथक प्रयास, परिश्रम और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय की सोची समझी रणनीति से जिला पंचायत के गठन के बाद पहली बार भाजपा काबिज हुई है। वहीं इस जीत को भाजपा एक बड़ी उपलब्धि के रूप में मानकर चल रही है।
आज 29 जुलाई को जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भारी गहमा गहमी का माहौल रहा है वहीं चुनाव को लेकर प्रसाशन भी तैयारी में था, और सुबह 10 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। सबसे पहले निर्धारित समय पर जिला पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। वोटिंग में मामला बराबरी के बाद टॉस के माध्यम से चुनाव कराया गया जिसमें भाजपा की प्रत्यासी श्रीमती अनुजा पटेल का भाग्य साथ दिया और वह जीत गई।इसके बाद उपाध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें भाजपा के ओम नारायण अन्नू सिंह 6 वोट पाकर विजयी रहे, वही उनके प्रतिद्वंदी बसपा के केशव वर्मा 4 वोट में सिमट गये। इस तरह भाजपा ने पहली बार जिला पंचायत की दोनों अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की हॉट सीट पर काबिज हुई है।
उमरिया जिला पंचायत का गठन 6 जुलाई 1998 को किया गया था जिसके बाद पहला चुनाव सन 1999-2000 में हुआ जिसमें कांग्रेस पार्टी से बखरी के अजय सिंह की पत्नी श्रीमती चंद्रप्रभा सिंह प्रथम बार अध्यक्ष बनाई गई थी। इसके बाद सन 2005 में हुए चुनाव में कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक अजय सिंह जिला पंचायत के अध्यक्ष बने। वहीं सन 2010 और सन 2015 में हुए जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस की सुश्री ज्ञानवती सिंह लगातार 2 बार अध्यक्ष चुनी गई।
इसके बाद इस बार के चुनाव में दीदी मंत्री मीना सिंह के अथक प्रयास और भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय की रणनीति के कारण जिला पंचायत के गठन के बाद पहली बार भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष काबिज हुए है। वहीं भाजपा इस जीत को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में मानकर चल रही है।
इस बार के चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत की दोनों सीट जीतने के बाद दीदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह जीत हमारे पूरे उमरिया जिले की जनता की जीत है, उन्होंने निर्वचित पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
वहीं नवनिर्वाचित जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल ने पहली बार मीडिया से मुखातिब हुई उन्होंने सभी सदस्यों और सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास है।इसके अलावा सभी सदस्यों के द्वारा  क्षेत्र में जनता से किये गए वादे के अनुसार कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *