मानपुर में मतगणना का कॉउनडाउन शुरू, कुछ घंटों का फासला बाकी, प्रत्यासियों की धड़कने हुई तेज
उनरिया/मानपुर (संवाद)। नगरीय निकाय चुनाव के तहत दूसरे चरण में सम्पन्न हुए मानपुर नगरपरिषद के चुनाव की मतगणना कल 20 जुलाई को आईटीआई कालेज भवन में सुबह 9 बजे से प्रारंभ की जाएगी।इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने चाक चौबंद व्यवस्था के साथ मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने अधिकारियों को निर्देशित किया है।
मानपुर में यह पहला मौका है जब यहां नगर परिषद के रूप में चुनाव हुए है।इसके पहले मानपुर ग्राम पंचायत हुआ करता था।नवगठित नगर परिषद मानपुर में नगरीय निकाय चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण के चुनाव में 13 जुलाई को मतदान कराया था। जिसके बाद मतगणना की तारीख एक सप्ताह बाद 20 जुलाई को निर्धारित की गई थी। इसके पहले मतगणना 18 जुलाई को की जानी थी। लेकिन देश मे राष्ट्रपति के चुनाव के कारण 18 जुलाई से बढ़ाकर 20 जुलाई कर दी गई थी। जिसके बाद आज जब 19 जुलाई है और एक दिन बाद कल 20 जुलाई को वोटो की गिनती की जानी है ऐसे में चुनाव लड़े 15 वार्डों के विभिन्न प्रत्यासियो की धड़कने तेज हो गई है। सभी के मन मे सिर्फ एक ही सवाल चल रहा है कि मतगणना में भाग्य किसका साथ देता है और इस चुनाव में किसे जीत और किसे हार मिलती है। हालांकि एक सप्ताह पहले हुए मतदान के बाद मतदाताओं का रुझान समझ मे आ गया होगा जिसके बाद यह अंदाजा भी लग गया होगा कि जनता ने किसे अपना समर्थन दिया है।
नगर परिषद मानपुर में लगभग 20 दिनों तक चले चुनाव प्रचार और उसके बाद हुए मतदान के बाद लोंगो से मिले रुझान के अनुसार पूरे 15 वार्डों में भाजपा को 8 से 9 सीटें जीतने का अनुमान है वही कांग्रेस को 3 से 4 और लगभग 3 से 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों के जीतले का अनुमान है। हालांकि मतगणना का काऊन डाउन शुरू हो चुका है कुछ घंटे बीतने के बाद सुबह 10 बजे तक तश्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि जिस प्रकार मतदाताओं ने वोटिंग करने में उत्साह दिखाया है और मत प्रतिशत को 84℅ पहुँचाया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि मानपुर का मतदाता कितना जागरूक है और वह अपने मत की ताकत को भलीभांति जानता है।
Leave a comment