नगरपालिका चुनाव में भाजपा चारो खाने चित्त,कांग्रेस बहुमत में

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया (संवाद)। लगभग एक महीने से नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पूरे शहर में उत्साह जैसा माहौल रहा है। शुरुआत में  टिकिट वितरण से लेकर नाम निर्देशन पत्र जमा,वापसी फिर चुनाव प्रचार और इसके बाद मतदान सम्पन्न कराया गया।जिसके बाद मौका आया मतदाताओं को मतदान कर अपने पसंद का प्रत्यासी या राजनीतिक दल को चुनने का जिसमे मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ जमकर भागीदारी निभाई।

और आज 17 जुलाई को वह दिन आ ही गया जिसका लोंगो को बेसब्री से इंतजार था।प्रथम चरण के 6 जुलाई को हुए मतदान की मतगणना आज 17 जुलाई सुबह 9 बजे से शासकीय रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय में प्रारंभ कराई गई। जिसके बाद मतगणना कांग्रेस बहुमत की पहुंची है वही जीत का दम भरने वाली भाजपा चारो खाने चित्त हुई है। मतगणना के अनुसार 24 वार्डों में से कांग्रेस 14, भाजपा 9 और 1 निर्दलीय के खाते में गई है।
जानकारी के मुताबिक 
वार्ड नंबर 1 से  श्रीमती रुकमणी सिंह भाजपा,
वार्ड नंबर 2 से  राजू कोल भाजपा,
वार्ड नंबर 3 से  शुशील रैदास भाजपा,
वार्ड नंबर 4 से  राजेन्द्र कोल भाजपा,
वार्ड 5 नंबर से  रामायनवती कांग्रेस,
वार्ड नंबर 6 से  श्रीमती रश्मि सिंह कांग्रेस,
वार्ड नंबर 7 से  श्रीमती अनीता सोनी कांग्रेस,
वार्ड नंबर 8 से  दीपक सोनी कांग्रेस,
वार्ड नंबर 9 से  त्रिभुवन प्रताप सिंह कांग्रेस,
वार्ड नंबर 10 से श्रीमती रागिनी सिंह भाजपा,
वार्ड नंबर 11 से श्रीमती पूर्णिमा सिंह निर्दलीय,
वार्ड नंबर 12 से नीतू चौधरी कांग्रेस,
वार्ड नंबर 13 से सीमा रैदास भाजपा,
वार्ड नंबर 14 से नासिर अंसारी कांग्रेस,
वार्ड नंबर 15 से आयोध्या अशोक गौटिया कांग्रेस,
वार्ड नंबर 16 से फरीदा/ईदरीश खान कांग्रेस,
वार्ड नंबर 17 से श्रीमती सविता सोंधिया भाजपा,
वार्ड नंबर 18 से श्रीमती विनीता/संजय तिवारी भाजपा,
वार्ड नंबर 19 से श्रीमती पूजा सिंह कांग्रेस,
वार्ड नंबर 20 से अमृतलाल यादव कांग्रेस,
वार्ड नंबर 21 से ज्ञानेंद्र सिंह भाजपा,
वार्ड नंबर 22 से संजय पांडे कांग्रेस,
वार्ड नंबर 23 से अवधेश राय राय कांग्रेस,
वार्ड नंबर 24 से फाहिमा नाज कांग्रेस,
विजयी हुए है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *