बाइक रैली को मंत्री सुश्री मीना सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने दिखाया झंडी
उमरिया (संवाद)। मानपुर नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में आयोजित रैली और सभा के दौरान मानपुर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक और मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह ने पूरे 15 वार्डों के भाजपा उम्मीदवारों को इस नगर परिषद चुनाव में विजयी भवः का मंत्र दिया है। जिसके बाद सभी प्रत्यासियो ने अपने-अपने वार्ड में जाकर शांतिपूर्ण तरीके से जनसंपर्क में जुट गए हैं।
इसके पहले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली निकालकर चुनाव प्रचार अभियान को संपन्न किया गया l बाइक रैली को कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने भाजपा का झंडा दिखाकर रैली को रवाना किया l

मानपुर नगर के 15 वार्डों में जाकर कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने संयुक्त रूप से समस्त कार्यकर्ताओं और पार्षद प्रत्याशियों के साथ नगर-नगर, डगर-डगर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगा है l मानपुर नगर का मतदाता सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और शिवराज जी के विकास कार्यों पर मुहर लगाने का समर्थन दियाl प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री ने मानपुर नगर की जनता को ग्राम पंचायत से नगर परिषद का दर्जा देने की जो सौगात दी है। वह अपने आप में अद्भुत हैं। सरकार के इस निर्णय का मानपुर की जनता ने खुलकर समर्थन किया और पहली बार पंचायत से नगर परिषद बनी मानपुर नगर परिषद को भाजपामय करने का संकल्प लिया l

आज के चुनाव प्रचार कार्यक्रम में प्रभारी चंद्रप्रकाश द्विवेदी, संयोजक रमेश मिश्रा, दीपक छतवानी, सुमित गौतम, विनय मिश्रा, पंकज तिवारी, रामकेश वर्मा, नागेंद्र पटेल, कुलदीप गुप्ता, सुशील मिश्रा, सतीश सोनी, कमलेश गुप्ता एवं भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे l