उमरिया (संवाद ) जिले के इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी गांव से गोली चलने की बड़ी खबर सामने आई है जहां अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है जिसमे एक महिला के घायल होने की खबर है।घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो उठे है और हांथो में लाठी डंडे लेकर सड़को में आ गए है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी में अज्ञात बदमाशों के द्वारा फायरिंग की गई है जिसमे गांव की ही एक महिला के घायल होने की सामने आई है। महिला के पैर में गोली लगी है जिससे वह घायल बताई जा रही हैं।

घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई और आनन फानन में गांव वाले एकत्रित हुए है।जिसके बाद ग्रामीणों ने 2 बदमाशों को पकड़ा भी हुआ है।
बताया जाता है कि इन दो बदमाशों के अलावा और भी क़ई बदमाश थे जो घटना को अंजाम देने गांव पहुंचे थे।

परन्तु गांव वालों की जागरूकता की वजह से इन दो बदमाश पकड़ लिए गए है। बाकी साथी बदमाश मौके से फरार हो गए है। यह भी जानकारी मिली है कि ग्राम हरदी स्थित शासकीय होस्टल के समीप अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर घटना को अंजाम दिया है।सूत्रों की माने तो इस घटना में स्थानीय सुमित्रा पति सोमनाथ केवट उम्र 45 वर्ष बाल-बाल बच गई ह। हालांकि गोली पैर में जख्म देते हुए निकली है। ऐसा बताया जा रहा है कि किसी जमीनी विवाद में ये पूरे मामले का होना बताया जा रहा है। इस घटना में क़ई बदमाश जिले से बाहर के होने की बात भी कही जा रही है।