आरसी स्कूल में बाल मेले का भव्य‍ आयोजन,सांस्कृ्तिक कार्यक्रमों की धूम

Editor in cheif
3 Min Read

उमरिया। जिले की प्रख्यारत शैक्षणिक संस्थान आर.सी. स्कूल में प्रतिवर्ष की भांति दिनांक 14 नवंबर 2025 को बाल दिवस के अवसर पर बाल मेला का भव्य आयोजन बड़े हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हुआ lकार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती के संक्षिप्त पूजन अर्चन के साथ की गई आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शिव नारायण सिंह विधायक विधानसभा बांधवगढ़ तथा दीपक छतवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता धनुषधारी सिंह, सुमित गौतम, चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अमित सिंह, विनय मिश्रा, मनीष सिंह तथा प्रधान संपादक जन दुनिया संतोष गुप्ता, प्रधान संपादक बांधव भूमि राजेश शर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार दीपनारायण सोनी, कौशल विश्वकर्मा, राकेश दर्दवंशी, गोपाल तिवारी, दीपम दर्दवंशी व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य माननीय संजय तिवारी एवं कनिष्ठ पत्रकार बंधु तथा नगर के गणमान्य नागरिक, छात्रों के अभिभावक, विद्यालय के पूर्व छात्र बडी संख्या में मेले के भव्य उद्धाटन के साक्षी बने ।

मेले में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विभिन्नन व्यंजनों व खेलों की दुकाने लगाई जिन्हे स्वंय उन्होने सुजज्जित किया जिनमें सर्जनात्मकता और टीम भावना का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला, छात्र छात्राओं के द्वारा देश के विभिन्न क्षेत्रीय व्यंजनों जैसे पाव भाजी,चटपटे चाट, कोल्ड कॉफी, दाबेली, दही बड़ा, कॉर्न चाट आदि लगभग 100 प्रकार के व्यंजनों से सुसज्जित दुकानें लगाई एवं विभिन्न प्रकार के प्रतिस्पशर्धात्म‍क खेलों के लगभग पचास स्थान सुसज्जित किये, जिसका आनंद अतिथियों सहित मेले में आए समस्त शहरवासियों ने लिया ।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सौजन्य से विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक रंगोलिया बनाई जिसमें मनीषा सेन कक्षा ग्यारहवीं वाणिज्य प्रथम , अर्पिता अग्रवाल कक्षा दसवीं द्वितीय,एवं स्नेहिल सिंह कक्षा बारहवीं विज्ञान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के विद्वान न्यायाधीश श्री मोहन डाबर जी ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया एवं रंगोली प्रतियोगिता के अन्य प्रतिभागियों को सहभागिता का प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया l

नगर के समस्त नागरिक व अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं के अद्भुत प्रयास व व्यवस्थाओ की मुक्त कंठ से सराहना की गई, अंत में छात्रों के सहयोग व उत्सानहवर्धन के लिए विद्यालय के प्रबन्धक ने अभिभावकों व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया |

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *