उमरिया (संवाद) जिले के उमरिया से ताला रोड के ड़ेंगारहा नदी के पास भीषण बस हादसा हुआ है। जिसमे बस में सवार कई लोंगों को चोटें आई है। और 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है।
आज दोपहर 2 बजे के आसपास उमरिया से मानपुर सवारी लेकर जा रही राधे राधे ट्रेवेल्स की बस ड़ेंगरहा नदी के पास हादसे का शिकार हुई है जिसमे बस अनियंत्रित होकर सड़क के बगल में बड़ी जोर से पेड़ से जा टकराई है।

इस हादसे में 5 बस सवार गंभीर रूप से घायल हुए है वही बस में सवार अन्य कई घायल बताये जा रहे है।
घटना की जानकारी के मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल 108 एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।घटना बड़ी होने के कारण 5 एम्बुलेंस को घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लगाया गया है।
