बांधवगढ़ में विशेष कैमरा ट्रैप दल का गठन,बाघ गणना 2026 की तैयारियां शुरू

Editor in cheif
2 Min Read

Umaria । बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में आगामी अखिल भारतीय बाघ आकलन 2026 की तैयारियों के तहत विशेष कैमरा ट्रैप दल का गठन किया गया है। इस उद्देश्य से 09 नवम्बर 2025 को इको सेंटर ताला में विशेष कैमरा ट्रैप प्रशिक्षण का आयोजन किया गया,जिसमें रिज़र्व के 9 परिक्षेत्रों से चयनित 27 फील्ड स्टाफ (प्रत्येक परिक्षेत्र से 3 सदस्य) को प्रशिक्षित किया गया।प्रशिक्षण का मकसद फील्ड स्टाफ को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कैमरा ट्रैप को सही ढंग से स्थापित करने की तकनीकी जानकारी देना था।

क्षेत्र संचालक डॉ. अनुपम सहाय ने बताया कि गठित दल आगामी बाघ आकलन के दौरान बांधवगढ़,शहडोल वनवृत्त सहित सभी परिक्षेत्रों में कैमरा ट्रैप लगाने का कार्य करेगा। इन कैमरों से प्राप्त डाटा के आधार पर बाघों और अन्य वन्यजीवों की सटीक गणना की जाएगी, जिससे बांधवगढ़ लैंडस्केप को देश में अग्रणी बनाने और मध्य प्रदेश को पुनः “टाइगर स्टेट” का दर्जा दिलाने का लक्ष्य साकार हो सकेगा।

यह विशेष प्रशिक्षण उपसंचालक प्रकाश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर महावीर पांडेय (वन परिक्षेत्र अधिकारी कल्लावाह), कमलेश नंदा, मोहित खटीक, उमंग उपाध्याय और धीरेन्द्र शुक्ला ने प्रतिभागियों को कैमरा ट्रैप इंस्टालेशन की बारीकियों की जानकारी दी।इस पहल से बांधवगढ़ में बाघ संरक्षण और वैज्ञानिक आकलन की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *