समय बीतने के बाद भी मतदान केंद्रों में लगी है लाइन, अब तक 60 फ़ीसदी से ज्यादा हुआ मतदान

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर आज 25 जून को प्रथम चरण के चुनाव में जिले के करकेली जनपद और पाली जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में मतदान जारी है। निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया था। लेकिन समय बीतने के बाद भी मतदाताओं की मतदान केंद्रों में लंबी कतारें लगी हुई है।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में 4 चुनाव एक साथ कराए जा रहे हैं जिसमें पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य शामिल है। वहीं मतदान में चार प्रकार के बैलट पेपर शामिल किए गए हैं, वोटर को भी एक के बाद एक करके चार अलग-अलग वोट डालने पर समय ज्यादा लग रहा हैम वही मतदान दल के द्वारा भी सुस्त कार्यवाही से समय अधिक लग रहा है। जिले की कई मतदान केंद्रों से खबर आ रही है कि मतदान दल के द्वारा काफी धीमी गति से प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जिससे बहुत विलंब होने की संभावना है।
सुबह मतदान शुरू होने के साथ लगी लाइन 
जानकारी के मुताबिक आज सुबह 7:00 बजे से जैसे ही मतदान प्रारंभ कराया गया तभी से सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लाइन लगी हुई है। मतदान के निर्धारित समय के बाद भी मतदाताओं की भीड़ मतदान करने मतदान केंद्रों में जमा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने मतदान कराने लिखा पत्र 
इधर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त को पत्र लिखकर मांग की है कि मतदान का निर्धारित समय 3:00 बजे तक मतदाताओं की भीड़ मतदान केंद्र में जमा है। इसलिए जो भी लोग वहां मौजूद हैं और लाइन में है उन्हें 3:00 बजे के अंदर टोकन जारी कर मतदान कराने की बात कही है। जिसके बाद कई मतदान केंद्रों से खबर आ रही है कि 3:00 बजे तक मतदान केंद्र के बाउंड्री के भीतर और लाइन में लगे लोगों को पर्ची देकर मतदान कराना शुरू कर किया गया है।
मतदान कराने में होगी देर शाम 
शाम 4:00 बजने तक मतदाताओं की मतदान केंद्रों में लाइन लगी है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मतदान कराने में देर शाम हो जाएगी। इसके अलावा पंच और सरपंच के मतों की गिनती भी आज की जानी है, ऐसे में रात्रि के समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ग्रामीण इलाके का मामला है ऐसे में ग्रामीण अंचलों में लाइट और रोशनी की कितनी व्यवस्था है यह भी देखना जरूरी होगा। वहीं यह समय बारिश और आंधी तूफान का भी है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *