भदार नदी में बनी 2 किशोरियों की जलसमाधि, नहाने गई दो बालिकाएं डूबी,मौके में मौत

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। जिले के इंदवार थानांतर्गत ग्राम मुड़गुड़ी के समीप भदार नदी में नहाने गईं दो किशोरियां पानी डूब गईं जिनकी मौके में मौत हो गई। जिसके बाद इंदवार थाना के अमरपुर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव कब्जे में लिया है और जांच जारी की है।
जानकारी के मुताबिक मुडगुड़ी गाँव के पास भदार नदी में आज शुक्रवार को लगभग 11 बजे मुड़गुडी निवासी पूरन लाल कुशवाहा की दो बेटियां नदी में नहाने गईं थी,और जैसे ही नहाने के लिए नदी में उतरी और गहरी खाईनुमा गड्ढे में डूब गई । कुछ देर बाद परिजनों के द्वारा घाट में रखे उनके कपड़े को देखने के बाद यहाँ-वहाँ तलाश की गई जब कहीं पता नही चला तब अनुमान लगाया कि कहीं उनकी बेटी आरती उम्र 18 वर्ष और पूजा उम्र 15 वर्ष गहरे गड्ढे नुमा पानी मे तो नही डूब गई जिसके बाद लोंगो के द्वारा पानी मे घुसकर तलाश किया गया तब जाकर दोनों लाश पानी मे डूबी मिली है।
घटना की जानकारी के बाद पूरा गांव घटना स्थल पर पहुंच गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही जारी की है। हालांकि भदार नदी में चारो तरफ रेत ही रेत है वहीं थोड़ी दूर पर रेत खदान भी है।इसके अलावा घटना स्थल में बना पुल भी टूटा हुआ है और डायवर्सन मार्ग भी नीचे से बनाया गया है लेकिन नदी में गहरे गड्ढे कैसे बनाये गए है, यह एक महत्वपूर्ण पहलू है जिसकी जांच की जानी चाहिए।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *