पंचायतों के मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष करने पुलिस ने कसी कमर, पुलिस सेक्टर मोबाइल वाहनमय पुलिस बल तैनात

Editor in cheif
1 Min Read
उमरिया (संवाद)। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आज दिनांक 23 जून को जिले के सभी मतदान सेक्टर में पुलिस सेक्टर मोबाइल वाहन पुलिस बल के साथ तैनात करते हुए अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में रवाना किए गए हैं l
इन पुलिस सेक्टर मोबाइल वाहन में तैनात पुलिस बल की खासियत है कि उक्त बल को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन कराने हेतु  विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है l उक्त पुलिस मोबाइल वाहन का कार्य है कि अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में  सघनता पूर्वक भ्रमण करना और असामाजिक तत्वों, आपराधिक तत्वों एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखना एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने का कार्य  करना है l प्रत्येक स्थिति में चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराना इन पुलिस सेक्टर मोबाइल का कार्य है l
उमरिया पुलिस तत्परता ,सतर्कता एवं दक्षता के साथ शांतिपूर्वक निष्पक्ष एवं सुरक्षित मतदान हेतु  कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव तैयारी के साथ कर्तव्य पर उपस्थित है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *