अधिकृत प्रत्याशियों को छोड़कर शेष उम्मीदवारों ने नामांकन लिया वापस
उमरिया (संवाद)। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर नगर पालिका उमरिया के लिए आज 22 जून को नाम निर्देशन पत्र वापसी के दौरान राजनीतिक दलों के उम्मीदवारो के द्वारा अपने भरे गए नाम निर्देशन पत्र को वापस ले लिया गया है। वहीं जिन अभ्यर्थियों को पार्टी का सिम्बल दिया गया है सिर्फ वही अब चुनावी मैदान में शेष है। इसके अलावा जो अभ्यर्थी निर्दलीय के रूप में नामांकन जमा किया था या निर्दलीय चुनाव लड़ना चाहते है उनके नामांकन शेष है।
आज दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के वे सभी दावेदारों ने अपना नामंकन वापस लिया है जिन्हें पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार नही बनाया । इसी के साथ सभी शेष बचे प्रत्यासियो को चुनाव चिन्ह आवंटित कर किया जा रहा है जिसके बाद अब सभी चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार जोर शोर से अपने अपने वार्डों में चुनाव प्रचार पर जुट जाएंगे।
Leave a comment