वार्ड नंबर 15 से अमित सिंह होंगे भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी? वहीं वार्ड नंबर 16 में टीम A का भारी दबाव?
उमरिया (संवाद)। नगरीय निकायों के मद्देनजर नगर पालिका उमरिया में जहां आज 22 जून को नाम निर्देशन पत्र के वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन का समय निर्धारित किया गया है।
नगरपालिका उमरिया के 24 वार्डों में विभिन्न अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए नाम निर्देशन पत्र की वापसी के दौरान कई वार्डों से कई अभ्यर्थी भाजपा और कांग्रेस से नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा कई अभ्यर्थियों ने निर्दलीय नाम निर्देशन पत्र भरा है। इसके बाद जो भी अभ्यर्थी चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं होगा वह अपना नामांकन वापस कर लेंगे वहीं जो अभ्यर्थी चुनाव लड़ना चाहता है वह अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे। वहीं इसके तुरंत बाद निर्वाचन अधिकारी द्वारा कांग्रेस और भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार को B फार्म के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों को नाम के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।
इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जिसमें वार्ड नंबर 15 से भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती शैलजा राय का नामांकन फार्म स्कूटनी के दौरान निर्दलीय वाला सिलेक्ट हुआ है। वही उनके द्वारा भाजपा से भरा गया नाम निर्देशन पत्र किसी त्रुटि के कारण निर्वाचन अधिकारी ने निरस्त कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार शैलजा राय का भाजपा की टिकट वाला नामांकन निरस्त होने से अब उनकी भाजपा से दावेदारी समाप्त होते दिखाई दे रही है। इस लिहाज से अब वार्ड नंबर 15 से कोई दूसरा उम्मीदवार भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ेगा। जानकारी यह भी मिल रही है कि इस वार्ड से भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह ने भी भाजपा से नाम निर्देशन पत्र भरा है इस कारण पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है।
हालांकि वार्ड नंबर 15 से श्रीमती शैलजा राय के बेटे आशीष राय ने भाजपा से नामांकन भरा है। इसके अलावा पूर्व जिला अधक्ष राकेश शर्मा और राजाराम हरवानी ने भी इसी वार्ड से नामांकन दाखिल कर भाजपा से टिकट की मांग की है।
बहरहाल वार्ड नंबर 15 में भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती शैलजा राय का नामांकन निर्दलीय होने के बाद अब भाजपा पार्टी का निर्णय क्या होता है, और पार्टी किसे अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाती है, वहीं श्रीमती शैलजा राय का नामांकन फार्म में त्रुटि कैसे हुई या इसमें किसी की साजिश है यह बड़ा सवाल है।
Leave a comment