उमरिया (संवाद)। भारतीय जनता पार्टी में अब जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए पर्यवेक्षको की नियुक्ति की गई है।जो प्रदेश भर के जिलों में जाकर कार्यकारणी में बनने वाले महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे।
दरअसल हेमंत खंडेलवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा संगठन में बदलाव देखा जा रहा है। खासकर जमीनी नेताओं को तवज्जो दी जा रही है, जबकि पोस्टर छाप नेताओं को नसीहत दी जा रही है। जिलों में भी जिलाध्यक्ष बनने के बाद कार्यकारिणी में भी प्रदेश संगठन का हस्तक्षेप देखा जा रहा है। कोई भी जिलाध्यक्ष अब मनमानी और अपनी मनमर्जी नही कर सकेगा।
इसी के चलते प्रदेश संगठन ने प्रदेश के तमाम जिलाध्यक्षों से कार्यकारिणी की सूची मंगा ली है।लेकिन अब प्रदेश संगठन कार्यकारिणी के उन संभावित नामों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये है, जो जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से उन नामो पर रायशुमारी लेंगे।
प्रदेश संगठन ने रायशुमारी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए है,जिसमे उमरिया जिले के लिए राघवेंद्र शर्मा और अलकेश आर्य,सीधी-सिंगरौली जिले के लिए अभय प्रताप सिंह और संजय। शहडोल,अनूपपुर के लिए सदानंद गौतम और भगत सिंह नेताम को नियुक्त किया है।यह पर्यवेक्षक बहुत जल्द जिलों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे।