स्कूटनी के दौरान एक प्रस्तावक के गायब हो जाने से मची अफरा तफरी,चुनाव लड़ रहे प्रत्यासियों को महत्वपूर्ण सलाह,

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। आज 20 जून को कलेक्टर कार्यालय में स्कूटनी के दौरान उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक पार्षद पद के प्रत्यासी के प्रस्तावक को विरोधी दल के लोंगो ने लालच देकर अपने पाले में ले लिया। जिसके बाद उस पार्षद पद के प्रत्यासी में अफरा तफरी मच गई।और उसकी यह सोच और समझ से की वह अब चुनाव नही लड़ पायेगा बेवजह परेशानी मोल ले लिया।
जानकारी के मुताबिक वह प्रत्यासी अपने प्रस्तावक को दूसरे प्रतिद्वंदी के पाले में जाते देख परेशान हो गया जिसके बाद घंटो मशक्कत करने पर जब उसका प्रस्तावक उसे नही मिला तब एक चुनाव से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के संपर्क में आया तब जाकर उसने राहत की सांस ली है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्कूटनी में उनका नाम निर्देशन पत्र सेलेक्ट हो गया है। जिसके बाद अब नाम निर्देशन पत्र वापसी के समय प्रत्यासी और प्रस्तावक में कोई भी रसीद लेकर नाम निर्देशन पत्र को वापस करने की मांग करेगा तभी नाम निर्देशन पत्र वापस किया जाएगा। रसीद नही होने पर नाम निर्देशन पर वापसी की कार्यवाही नही होगी। लेकिन जानकारी के अभाव में वह प्रत्यासी कुछ घंटों तक काफी परेशान रहा है। अधिकारी द्वारा जानकारी देने के बाद वह राहत की सांस ली है।
इसलिए चुनाव लड़ रहे प्रत्यासियो को यह महत्वपूर्ण सलाह दी जाती है कि नाम निर्देशन पत्र की वापसी के समय तक और चुनाव चिन्ह मिलने तक अपने नामांकन फार्म में बनाये गए प्रस्तावक का ध्यान रखे इसके अलावा निर्वाचन कि रसीद सम्हालकर अपने पास रखे भूलकर भी प्रस्तावक और किसी अन्य को नही दे। नही तो विरोधी दल आपके प्रस्तावक से मिलकर लालच आदि देकर अपने पाले में ले सकते है। जिसके बाद विरोधियों के इशारे पर आपका प्रस्तावक निर्वाचन की रसीद लेकर आपका नामंकन फार्म वापस ले सकता है, और आप चुनाव मैदान से बाहर हो सकते है। इसलिए अपनी निर्वाचन की रसीद सहित अन्य दस्तावेज सम्हाल कर अपने पास रखे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *