मॉडल स्कूल बरबसपुर में घुसा भालू,वीडियो में देखिए भालू की करामात

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया/पाली (संवाद)। जिले के पाली जनपद अंतर्गत ग्राम बरबसपुर के मॉडल स्कूल के कैंपस सहित स्कूल के अंदर एक जंगली भालू घुसने की खबर आई है जिससे स्थानीय लोंगो सहित स्कूल के स्टॉप और छात्रों में हड़कंप मच गया है।
सोशल मीडिया सहित वाट्सअप के कई ग्रुपो में मॉडल स्कूल बरबसपुर में जंगली भालू घुसमे का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कब और किस समय का है यह तो पता नही लेकिन वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है की जहां भालू घुसा है वहां मॉडल स्कूल बरबसपुर का बोर्ड लगा हुआ है। जिससे साफ जाहिर होता है कि भालू इस जगह पर आया था।
बता दे कि बिरसिंहपुर पाली अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में भालू की मौजूदगी कोई नई बात नही है।इस क्षेत्र में भालू की आवाजाही लगातार होते रहती है। इतना ही नही अनेको बार ग्रामीण भालू के हमले से घायल भी हुए है। और हाल ही में घुनघुटी क्षेत्र में भालू के हमले से एक कि मौत भी हो चुकी है। जिसके बाद पाली क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाको में भालू के गांव में घुसने की भी खबर आती रही है।
मॉडल स्कूल बरबसपुर में जंगली भालू घूसने से बरबसपुर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में भालू से दहशत बनी हुई है वही स्कूल कैंपस और उसके भीतर घुसने से छात्राओं और स्टॉप में भी दहशत का माहौल है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *