
मतदाताओं को जागरूक और प्रोत्साहित करने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
उमरिया (संवाद)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर विभिन्न रैली निकाली जा रही है।युवा टीम उमरिया के द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मतदाता जागरूकता रैली किरण कंप्यूटर इंस्टीट्यूट नौरोजाबाद से निकाली गई। रैली को किरण इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल विजय महोबिया के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
कार्यक्रम संयोजक हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि युवा टीम उमरिया के लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है।मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाली गई।एक वोट का महत्व बताया तथा अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली गांव के विभिन्न गली-मौहल्लों व मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान की अपील की।इस दौरान छात्रों ने मतदान संबधी विभिन्न स्लोगन लिखे बैनर हाथों में लेकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया।मतदाता जागरुकता रैली संपूर्ण नगर में घूमी और इस रैली के दौरान छात्रों ने मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए सारे काम छोड़ दो,सबसे पहले वोट का उद्घोष किया।जिसमें मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए मतदाता जागरुकता से संबंधित विभिन्ना नारे लिखे हुए थे।रैली के समापन के बाद सभी को मतदान के लिए शपथ दिलवाई गई।
इस अवसर पर किरन इंस्टीट्यूट नौरोजाबाद के प्रिंसीपल विजय महोबिया, हिमांशू तिवारी,समीर सिंह,करन बैगा,श्रीराम तिवारी,हर्ष शर्मा,उमेरा ,हाजरा बानो, राशि ज्ञानी,सौरभ दहिया,साक्षी यादव,आरती यादव,हेमा साहू,रोहित,निशा बैगा,पालक कोल,चंदन प्रधान,सुषमा बर्मन, मंजू कोल,माधुरी बैगा,दुर्गेश बैगा,प्रियंका बैगा,चंचल कोल,पूजा परास्ते, लष्मी सिंह,शिवानी बर्मन,ज्योति विश्वकर्मा, रिषभ त्रिपाठी, एवं अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Leave a comment