उमरिया/ भोपाल (संवाद)। नगरीय निकाय आरक्षण प्रक्रिया जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण के बाद लगभग 3 बजे से प्रारंभ किया गया है। शुरुआती दौर में कांग्रेस के द्वारा ओबीसी आरक्षण को लेकर खूब हो हल्ला मचाया गया।
वहीं नगरीय निकायों के चुनावों के लिए नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण किया गया है। इस दौरान प्रदेश के 16 नगर निगमों के महापौर पद के लिए नया आरक्षण नहीं किया गया। महापौर के लिए दिसंबर 2020 में कराई गई आरक्षण प्रक्रिया ही मान्य है।
प्रदेश की सभी नगर पालिका, नगर पंचायतो के अध्यक्ष का आरक्षण इस प्रकार है।
मप्र के नगरीय निकाय चुनाव के लिए भोपाल के रविन्द्र भवन में नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष पद के आरक्षण प्रक्रिया में उमरिया नगर पालिका अनारक्षित, नगर पंचायत नौरोजाबाद एसटी, और मानपुर नगर परिषद के लिए अनारक्षित (महिला) के लिए आरक्षित की गई है।

