उमरिया (संवाद)। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार के पिता श्री नरेंद्र बहादुर सिंह जी का आकस्मिक निधन हो जाने से उमरिया शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उमरिया के सभी कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेंद्र सिंह जी के निवास पर पहुंचकर उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की और दादा नरेंद्र बहादुर सिंह जी के अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें शोक श्रद्धांजलि अर्पित की उनका अंतिम संस्कार सागरेश्वर स्थित मुक्तिधाम में संपन्न किया गया जहां पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के अलावा भारी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, राकेश शर्मा, आशुतोष अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह चंदेल, रामनारायण प्यासी, जिला महामंत्री दीपक छतवानी, नगर मंडल अध्यक्ष नीरज चंदानी, आशीष राय,भास्कर सिंह चंदेल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित सिंह, राजेन्द्र कोल,विष्णुभारती, मनीष सिंह, विक्रम सिंह सुजीत सिंह भदौरिया,पुष्पेंद्र सिंह चंदेल जीतू बारी सुमित उपाध्याय विनय मिश्रा अतुल रजक शिवम असाटी प्रदीप सेन मनीष तिवारी उपस्थित रहे।