कांग्रेस का घर-घर चलो अभियान में अनूपपुर विधानसभा के प्रभारी बने श्री रमेश सिंह एवं डॉ राज तिवारी

मोहम्मद शकील शहडोल। मध्यप्रदेश कांग्रेस का एक फरवरी से घर चलो घर-घर चलो अभियान शुरू हो रहा है, इस दौरान पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा. कांग्रेस ने घर वापसी अभियान भी शुरू किया है, जो पार्टी छोड़कर चले गए हैं और वापसी करना चाहते हैं. उनका स्वागत किया जाएगा. पीसीसी चीफ व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बंगले पर हुई बैठक में घर चलो घर-घर चलो अभियान और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की घर वापसी अभियान पर विचार विमर्श किया गया! जिसमें जिला कांग्रेस संगठन के अनूपपुर प्रभारी मधु भगत जी के आदेश अनुसार अनूपपुर विधानसभा में डॉक्टर राज तिवारी एवं रमेश सिंह को विधानसभा प्रभारी बनाया गया जिससे बधाई हो कि ताता लग रहे हैं।
सोशल मीडिया पर डॉक्टर राज तिवारी के समर्थकों द्वारा बधाईयो की होड़ मची हुई है और कार्यकर्ताओं द्वारा भरोसा जताया जा रहा है कि डॉक्टर राज तिवारी को प्रभारी बनाने से कांग्रेस पहले से और भी ज्यादा मजबूत होगी एवं नए युवा वर्ग डॉक्टर राज तिवारी के कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस के साथ जुड़ेंगे!
नियुक्ति के बाद डॉक्टर राज तिवारी द्वारा प्रदेश नेतृत्व एवं जिले के सम्मानित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का आभार व्यक्त किया।
Leave a comment