जनता के बीच उजागर करें भाजपा का दुष्प्रचार युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने ली संगठन की बैठक, एक बूथ, 5 यूथ पर दिया जोर

Editor in cheif
3 Min Read
उमरिया (संवाद)। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला प्रभारी शेष नारायण ओझा ने शुक्रवार को स्थानीय बांधवगढ़ पैलेस मे जिला संगठन की बैठक ली। इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शशांक दुबे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महामंत्री ठाकुर दास सचदेव, युकां जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह (अब्बू), शिशुपाल सिंह, विक्रम सिंह, राजीव सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या मे युवा कांग्रेसजन उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव श्री ओझा ने कहा कि लोगों के सांथ विश्वासघात कर सत्ता पर आसीन हुई भाजपा हमारे पूर्वजों द्वारा बनाये संस्थानो को अपने पूंजीपति सांथियों के हांथ बेंच रही है। उसकी जनविरोधी नीतियों ने जनता को मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की दल-दल मे धकेल दिया है। कोई इस बारे मे सवाल न पूछें, इसके लिये उन्हे धर्म और जाति के नाम पर लड़वाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने सात सालों की करनी बताने की बजाय विकसित और सक्षम भारत की आधार शिला रखने वाली कांग्रेस पर ही झूंठे आरोप लगा कर भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे मे कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वे भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें।
संगठन को दिये जरूरी निर्देश
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ने एक बूथ-पांच बूथ का लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक मे इंजीनियर विजय कोल, अयाज खान, राघव अग्रवाल, ब्लाक अध्यक्ष शास्वत सिंह, पारस प्रजापति, हितेश सचदेव, रोहित तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह परिहार, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, शेख अफजल, रामकिशोर कोल, विवेक रावत, आयुष सिंह गहरवार, अनिल, दीपक, गोविंद, राजेन्द्र बर्मन, राजू कचेर, उमेश कोल, विजय मिश्रा, राहुल वर्मा, अमित सिंह, राहुल तिवारी, सागर असवार, कृष्णा असावर, राजकिरण, विकास प्रजापति, बृजेश सहित बड़ी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला शाखा उमरिया की बैठक संपन्न

दिनांक 14 अप्रैल को मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस जिला शाखा उमरिया की बैठक बांधवगढ़ पैलेस उमरिया में प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवनीत चतुर्वेदी के मुख्य आतिथ्य में  संपन्न हुई।बैठक में दिनांक 01 मई को भोपाल में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन में उपस्थित होने के लिए शिक्षक साथियों को अवगत कराया गया।

अधिवेशन में मुख्य मांगें 
पुरानी पेंशन बहाली,क्रमोन्नति,पदोन्नति,पदनाम एवं अतिथि शिक्षको के नियमितीकरण के बारे में भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम का संचालन एवं परिचय जिलाध्यक्ष श्री भीम सिंह चतुर्वेदी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री नवनीत चतुर्वेदी,शिक्षक कांग्रेस वरिष्ठ पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र भट्ट ,प्रांतीय सचिव श्री इलियास अहमद ,श्री वीरेन्द्र दुबे शहडोल संभागीय महामंत्री श्री राकेश उर्मलिया ,जबलपुर संभागीय उपाध्यक्ष श्री श्रवण कुमार पाठक,जिला मीडिया प्रभारी श्री अरूण प्रताप सिंह ,श्री सुनील सेन,अनंतराम साहू,श्री राजेंद्र टेकाम, कारकेली ब्लॉक अध्यक्ष श्री लाल जी नापित तहसील अध्यक्ष श्री राजकुमार यादव,अशोक नापित ,उपेंद्र सिंह,नागेंद्र  रॉय,मिलिंद डोंगरे की उपस्थिति रही।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *