उमरिया (संवाद)। जिला स्वास्थ्य विभाग के उप स्वास्थ्य केंद्र हर्रवाह में पदस्थ एमपीडब्ल्यू नरेंद्र कुमार कोरी को धोखाधड़ी के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक एमपीडब्ल्यू नरेंद्र कुमार कोरी ने हर्रवाह उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एएनएम श्रीमती ललिता बिसेन से ट्रांसफर कराने के नाम पर 50 हजार ले लिया था। कुछ दिनों बाद जब ट्रांसफर नहीं हुआ तब ललिता बिसेन ने दिए गए रुपयों की मांग करने लगी। लेकिन नरेंद्र कुमार कोरी ने पैसा लौटाने के बजाय बदतमीजी करना और धमकी देने लगा।
इसी प्रकार एमपीडब्ल्यू कोटरी मौसम लाल प्रधान ने बताया कि नरेंद्र कुमार कोरी के द्वारा एएनएम बड़छड़ रहीसा बेगम, एएनएम असोड श्यामा पनिका के दो समयमान और एक समयमान की राशि उनके स्वयं की, नरेंद्र कुमार कोरी के द्वारा ले ली गई। उनके द्वारा ना तो काम कराया गया और ना ही अब पैसा वापस किया जा रहा है। जोकि एमपीडब्ल्यू नरेंद्र कुमार मरावी का यह कृत्य उनके पति कर्तव्यों के प्रति लापरवाही कर्तव्य विमुखता स्वेक्षाचारित अनुशासनहीनता व धोखाधड़ी में आता है। जिस पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एमपीडब्ल्यू नरेंद्र कुमार कोरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।