मिथिलेश राय बने कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया (संवाद)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिथिलेश राय पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गये हैं। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री राजमणि पटेल द्वारा मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व विधायक अजय सिंह की सहमति एवं जिला कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर श्री राय को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष तथा सितारा बी को महिला विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम जायसवाल को प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। सांसद श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा राज्य के पिछड़ा वर्ग के साथ किये जा रहे शोषण और अन्याय का विरोध करते हुए कांग्रेस सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखेगी। इसी उद्देश्य से मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले मे ऊर्जावान पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। मिथिलेश राय को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेसजनो ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन तथा मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *