उमरिया (संवाद)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे उमरिया में जन सुविधाओं एवं ट्रेन स्टॉपेज लिए जिला नागरिक मंच के द्वारा समय-समय पर किए गए प्रयासों के अनुक्रम में स्थानीय मागों को स्वीकार कर कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एडवोकेट पुष्पराज सिंह ज़िला नागरिक मंच उमरिया की ओर से बताया कि विगत कई वर्षों से विकटगंज से ज्वालामुखी फाटक तक रोड निर्माण की मांग की जाती रही है। वहीं रेलवे स्टेशन में बोगी के सामने कोच डिसप्ले की मांग की भी जाती रही है इस पर विगत दिनों डीआरएम बिलासपुर के उमरिया आगमन पर जिला नागरिक मंच के द्वारा की मांगों पर कार्यों को प्रारंभ कर दिया गया है। विकटगंज रोड निर्माण , कोच डिस्पले, लिफ्ट सहित कई स्थानीय कार्य प्रारंभ हो चुके है ।
इसके अलावा जिला नागरिक मंच उमरिया ने ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए निरंतर संघर्ष और प्रयास कर रही है। इस संबंध में बिलासपुर जोन के अधिकारियों से बात हुई है जिस पर उन्होंने कहा है कि उमरिया में ट्रेन स्टॉपेज को लेकर रिवाइज समीक्षा की जा रही है, और इसके सकारात्मक रिजल्ट आने की संभावना है। पुष्पराज सिंह ने बताया कि नागरिक मंच लगातार रेल सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, रेलवे नागरिक मंच के प्रस्तावों को स्वीकार कर कार्यों का क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया है। सहयोग के लिए मंच समस्त नागरिकों के प्रति आभार ज्ञापित किया है, और कहा है की जिला नागरिक मंच उमरिया के नागरिकों की सुविधाएं के लिए हमेशा जन संघर्ष करती रहेगी।