Umaria News: 18 पुलिस कर्मियों को किया गया इधर से उधर,बदले गए घुनघुटी चौकी प्रभारी

Editor in cheif
1 Min Read
Umaria (संवाद)। उमरिया जिले में कानून व्यवस्था को लेकर बदलाव किए गए हैं। 18 पुलिस कर्मियों के जहां थाने बदले गए वही घुनघुटी चौकी प्रभारी शैलेन्द्र चतुर्वेदी को भी वहां से हटाते हुए पाली थाना पदस्त किया गया है। अब सब इंस्पेक्टर सरिता सिंह घुनघुटी की चौकी प्रभारी होगी।
दरअसल उमरिया जिले की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के द्वारा यह बदलाव किया गया है। उनके द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था के उद्देश्य से पुलिस कर्मियों को आगामी आदेश तक के लिए अस्थाई तौर पर उनकी पदस्थापना की जगह से अन्य जगह स्थानांतरित किया जा रहे हैं। जिले भर के विभिन्न थानों और चौकियो में पदस्थ कुल 18 पुलिसकर्मी जिसमे उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक के पद में पदस्थ पुलिसकर्मियों के वर्तमान पदस्थापना से नवीन पदस्थापना के लिए स्थानांतरित किए गए हैं।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *