उमरिया (संवाद)।आदिवासी जिला उमरिया में एक तो पहले से ही अधिकारियों और कर्मचारियों की बेहद कमी है। वहीं राज्य शासन के द्वारा किए गए स्थानांतरण में भी उपेक्षा बरती गई है। यहां से 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला अन्यत्र किया गया है। उसके बदले जिले को महज दो राज्य प्रशासनिक अधिकारी मिले हैं इसके पहले ऐसे ही पुलिस निरीक्षकों के ट्रांसफर में भी 5 थाना प्रभारियों का स्थानांतरण कर दिया गया लेकिन उसके बदले सिर्फ 3 निरीक्षक ही जिले को मिले हैं।
