एमपी (संवाद)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पूर्व एक बार फिर भाजपा में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह का मध्य प्रदेश का दौरा अहम माना जा रहा है। हालांकि उनकी तरफ से अभी ऐसे कोई संकेत नहीं दिए गए हैं जिससे किसी बात के नतीजे तक पहुंचा जा सके। देर शाम मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे गृहमत्री अमित शाह ने रात में ही बीजेपी कोर कमेटी की बैठक ली है। वहीं रात से ही यह दोनों तस्वीर सोशल मीडिया में ट्रेंड हो रही हैं।
