झाबुआ (संवाद)। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में एक एसडीएम के द्वारा आदिवासी कन्या छात्रावास के औचक निरीक्षण के दौरान छात्रावास की छात्राओं से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। छात्रावास की छात्राओं के द्वारा शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी एसडीएम के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट,पॉक्सो एवं 354 के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।
