सीधी (संवाद)। देशभर में उथल-पुथल मचाने और लगातार कई दिनों तक सुर्खियों में रहे सीधी जिले के कुबरी में हुए पेशाब कांड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में जहां सियासत चरम पर रही, वहीं कुछ नेताओं और कलाकारों के द्वारा इसे एक अलग रूप दिया जाने लगा और किसी अन्य संगठन के लोगों से जोड़ कर बताया जाने लगा। जिस कारण पहले यूपी की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के ऊपर एफ आई आर दर्ज की गई। वही अब मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ऊपर शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज की है।
दरअसल सीधी जिले के कुबरी में एक आदिवासी दसमत रावत नाम के युवक के ऊपर भाजपा नेता और स्थानीय विधायक केदारनाथ शुक्ला के बेहद करीबी प्रवेश शुक्ला के द्वारा नशे में धुत होकर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले ने देशभर में तूफान मचा दिया। विपक्षी दल जहां सियासत में जुटे थे वही कुछ कलाकार और नेताओं के द्वारा इसे किसी और संगठन से जोड़कर प्रतिक्रियाएं देने लगे और आरोपी प्रवेश शुक्ला की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे देश के हिंदूवादी संगठन से जोड़कर दिखाने लगे।
मामले में सबसे पहले यूपी की फेमस लोक गायिका का, बा नाम से प्रसिद्ध नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया पर इस मामले के आरोपी प्रवेश शुक्ला को देश का हिंदूवादी संगठन आरएसएस की तरह कपड़े पहने हुए दिखाया है। जिसके बाद आरएसएस और भाजपा से जुड़े पदाधिकारी ने भोपाल के हबीबगंज थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जहां पुलिस ने नेहा सिंह राठौर के ऊपर छवि खराब करने और मामले में छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह नेहा सिंह राठौर के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा भी यह कृत्य किया गया।उन्होंने भी अपने बयान और पिक्चर के माध्यम से सोशल मीडिया में तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सरसंघचालक श्री गोवलकर के ऊपर टिप्पणी की है। जिससे नाराज भाजपा के पदाधिकारियों ने राजधानी भोपाल और इंदौर में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया में दिग्विजय सिंह के द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर ली है।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा है कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमारी धार्मिक आस्था के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और लोक परंपर - 20/10/2025