उमरिया/बांधवगढ़ (संवाद)। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र के छटवा बीट घौरीघाट के जंगल में बीते 8 माह पहले हाथी का शिकार के बाद साक्ष्य छिपाने जंगल में जलाने का मामला आया था। जिसको लेकर लगातार विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हुए थे। मामले में क्षेत्र के रेंजर सहित डिप्टी रेंजर की प्रथम दृष्ट्या लापरवाही और दोषी पाए जाने रेंजर पनपथा और डिप्टी रेंजर को सस्पेंड कर दिया गया है।
