भोपाल (संवाद)। देशभर में सुर्खियां बने सीधी जिले में एक पीड़ित आदिवासी युवक दशरथ पर पेशाब किए जाने के मामले में पीड़ित युवक के सम्मान में स्वयं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों से उसके पैर धोकर उसका सम्मान किया है। घटना पर दुख जताते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि घटना से मन द्रवित है। वे पीड़ित से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के नाते माफी मांगी है।
