एमपी (संवाद)। प्रदेश में लगातार बीजेपी नेताओं में गुटबाजी और कुछ पुराने नेताओं की उपेक्षा की शिकायतों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा नेताओं को दो टूक जवाब दिया है उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अभी किसी की भी टिकट तय नहीं है। कोई भी नेता अभी अपने आप को उम्मीदवार मानकर नहीं चले और आपस में विरोधाभास और एक दूसरे की शिकायते नहीं मिलनी चाहिए, इसलिए अच्छा होगा कि सभी लोग मिलकर काम करें। सीएम की इस नसीहत से जहां उपेक्षित नेताओं ने राहत की सांस ली है वहीं कुछ नेताओं में खलबली मची हुई है।
