उमरिया (संवाद)। जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही से तीन छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।संस्था के द्वारा तीन बच्चों का परीक्षा फार्म फीड नही किया गया, जिससे बच्चो का प्रवेश पत्र नही आया। पूरे प्रदेश सहित शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल चंदिया मे 10वीं हाईस्कूल की परीक्षा आज से प्रारंभ हो चुकी है,लेकिन यहां बच्चे परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचे तो तीन छात्रों को निराशा मिली हाथ लगी स्कूल के प्रिंस सिंह,अतुल पाल और विक्रम सिंह का प्रवेश पत्र नही आने से परीक्षा से वंचित हो गए।
