उमरिया/नौरोजाबाद (संवाद)। रेल्वे स्टेशन नौरोजाबाद के समीप हाइवे पर हुवे सड़क हादसे में घायल दो मासूमो में रमन पिता चन्नी सिंह उम्र 7 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद मृत मासूम रमन को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर किया गया था। रेफर के दौरान कुछ ही दूरी में उसकी मृत्यु हो गई। इस हादसे में घायल दूसरा मासूम समीर पिता पूरन शाह उम्र 12 वर्ष का इलाज जबलपुर में चल रहा है।
हालांकि समीर की भी हालत गम्भीर बताई जा रही है।मासूम रमन की मौत के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल में पीएम आदि की कार्यवाही कर अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंपा गया है।
हादसे के बाद इस घटना की जानकारी जिसे भी लगी सभी ने हाइवे पर फर्राटेदार दौड़ रहे वाहनों पर रोष व्यक्त किया है, और निरंतर हादसों के बढ़ते ग्राफ पर चिंता भी व्यक्त की है। औसतन हर रोज़ हाइवे पर छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है,जिसमे क़ई इंसानी मौतों से परिवार भी उजड़ रहे है।ज़रूरी है कि हाइवे पर बेतरतीब और तेज़ गति से दौड़ रहे वाहनो पर अंकुश लगाया जाए और लापरवाह चालकों पर कड़ाई से कार्यवाही की जाए।