25 जून को होंगे पहले चरण के मतदान, पौने 3 लाख मतदाता करेंगे अपने मतो का प्रयोग
उमरिया (संवाद)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर 25 जून को प्रथम चरण के निर्वाचन में जिले के मानपुर जनपद को छोड़कर करकेली जनपद और पाली जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली 131 ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान किया जाएगा। इस बीच 131 ग्राम पंचायतों के कुल 2,77,397 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।
वहीं जिला पंचायत के 10 वार्डो में से 6 वार्डों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा। जिसमें जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 5, 6, 7, 8, 9 और 10 शामिल हैं। इसके अलावा बात करें तो पहले चरण के मतदान में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 5 में मतदाताओं की कुल संख्या 46,133 बताई गई है, जिसमें 26 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 6 में 39,445 मतदाता शामिल हैं, और 26 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
वहीं जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 की बात करें तो यहां पर 36,317 मतदाताओ का नाम है, जिसमें 23 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 8 में 35,12
3 मतदाता शामिल हैं, इसमें 23 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं।
वार्ड क्रमांक 9 में 43002 मतदाता शामिल हैं, इसमें 27 ग्राम पंचायतें आती हैं।
इस प्रकार जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 की बात करें तो इसमें 37,952 मतदाता है जो कि 29 ग्राम पंचायतों से मिला कर बनाया गया है।
इसके अलावा इन सभी वार्डो को मिलाकर प्रत्याशियों की संख्या 45 है। जिसमें वार्ड क्रमांक 5 में 11 उम्मीदवार, वार्ड क्रमांक 6 में 7 उम्मीदवार, वार्ड क्रमांक 7 में 10 उम्मीदवार, वार्ड क्रमांक 8 में 5 उम्मीदवार, वार्ड क्रमांक 9 में 4 उम्मीदवार और वार्ड क्रमांक 10 में 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
वही पहले चरण में हो रहे जिला पंचायत के 6 वार्डो के चुनाव में वार्ड क्रमांक 5,8 और 10 की बात करें तो यहां मुख्य मुकाबला द्विकोणीय दिखाई दे रहा है। जिसमें वार्ड क्रमांक 5 में श्रीमती बिंदु सिंह और प्रीति मुकेश मिश्रा, वार्ड क्रमांक 8 में बाला सिंह टेकाम और मनोहर मरावी, वार्ड क्रमांक 10 में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानवती सिंह और रघुराज सिंह के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है।
Leave a comment