उमरिया (संवाद)। जिले के चंदिया नगर के रेल्वे स्टेशन में सैकड़ो की तादात में पहुंचे नगरवासियों के द्वारा रेल विभाग के महाप्रबंधक के नाम स्टेशन मास्टर को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि अगर 15 दिनों में सवारी ट्रेन नही रुकी तो चंदिया नगर सहित आसपास की हजारों आम जनता क्षेत्रीय संघर्ष समिति के बैनर तले रेल रोको के तहत अनशन और रेल्वे के लोडिंग कार्य को रोक दिया जाएगा। नागरिकों ने इस संबंध में रेल्वे विभाग और जिला प्रशासन के मुखिया को अल्टीमेटम दिया है।

दरअसल गंभीर महामारी कोरोना के कारण पूरे देश मे सरकार के निर्णय के कारण रेल्वे ने सभी सवारी ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया था।लेकिन अब जब स्थिति सामान्य है और पिछले समय से कई सवारी ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ है। परंतु पूर्व के समय से चंदिया रोड रेल्वे स्टेशन में स्टापेज रही गाड़ियों का वर्तमान समय मे स्टापेज खत्म कर दिया गया है और रेल्वे के द्वारा चंदिया नगर और आसपास के लाखों लोंगो के साथ अन्याय किया जा रहा है। नगरवासियों के द्वारा लगातार अनेको बार रेल्वे विभाग के अधिकारियों से अनुरोध और मांग की जा चुकी है लेकिन अधिकारी हर बार यहां के लोंगो और इस क्षेत्र की उपेक्षा करते रहे है।

काफी लंबा समय बीतने के बाद और यहां से गुजर रही ट्रेनों का स्टाप यहां नही होने से अब यहां के नागरिक व्यथित और आक्रोशित है। जिसके बाद अब उनका सब्र का बांध फूट रहा है। चंदिया नगर के प्रमुख लोंगो और समस्त नगरवासियों ने एक क्षेत्रीय संघर्ष समिति का गठन कर रेल्वे विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का मन बना लिया है। नगरवासियों का मानना है कि रेल्वे विभाग चंदिया की जनता के साथ लगातार अन्याय कर रहा है। जबकि कोरोना काल से पहले यहां कई ट्रेनों का स्टापेज रहा है।लेकिन इस समय जो भी ट्रेन चलाई जा रही है उनका स्टापेज चंदिया में नही होने के कारण यहां के लोग अब मजबूर हो रहे है।
उनके द्वारा रेल्वे विभाग के महाप्रबंधक के नाम दिए गए ज्ञापन में सभी बातों का उल्लेख कर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। नागरिकों का कहना है कि रेल्वे विभाग अगर 15 दिनों के भीतर ट्रेन रोकने की कार्यवाही नही करता है तो वे सभी नगरवासी आंदोलन के लिए मजबूर हो जायेगे। नागरिकों के द्वारा 15 दिन बाद रेल रोको आंदोलन के तहत क्रमिक भूख हड़ताल और चंदिया साइडिंग में लोडिंग कार्य को रोका जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी रेल प्रशासन की होगी। इस संबंध में नागरिकों ने जिले के मुखिया कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को भी ज्ञापन सौंपा है।

क्षेत्रीय संघर्ष समिति के तत्वाधान में सौपे गए ज्ञापन के दौरान प्रमुख रूप से बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह,संघर्ष समिति के अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा,आशुतोष अग्रवाल,चंद्र प्रकाश द्विवेदी,पंकज तिवारी,मानु द्विवेदी,अखिल अग्रवाल अनुपम चतुर्वेदी, विजय द्विवेदी,रविकांत त्रिपाठी,विक्रम सिंह,भोलू शर्मा,शुभम तिवारी,मुनौवर खान,पुरषोत्तम कोल, कंजा,राघव अग्रवाल,पवन गुप्ता,विनोद शुक्ला,गिरीश श्रीवास्तव,अनिल पयासी,सुनील गुप्ता,लालू वर्मा,सुजल तिवारी,एजाज खान,राजेन्द्र सोनी,अशोक अग्रवाल,अभय राज चौधरी,दुर्गा राय,लखन गाडरी, गुरुदयाल रजक, मोती लाल कोरी, पुरषोत्तम कोल, शिवम यादव, मुकेश वर्मा, राजेश पांडे, सुरेंद्र मरकरहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।