शहडोल/उमरिया (संवाद)। 27 जून को रानी दुर्गावती बलिदान दिवस के मौके पर शहडोल के लालपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम भारी बारिश के पूर्वानुमान के चलते स्थगित होने के बाद अब 1 जुलाई को उन्हें उनका कार्यक्रम शहडोल जिले के लालपुर और पकरिया ग्राम में आयोजित किया गया है। जिसको लेकर जानकारी मिल रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले उमरिया आ सकते हैं और फिर सड़क मार्ग से लालपुर पहुंचने की बात कहीं जा रही है इसके लिए संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उमरिया से शहडोल सड़क मार्ग का जायजा लिया है।
