उमरिया (संवाद) आजादी का अमृत महोत्सव जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के मार्गदर्शन पर नौरोजाबाद थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में बाइक तिरंगा रैली का आयोजन नौरोजाबाद में किया गया। रैली का शुभारंभ नौरोजाबाद थाने किया गया बाइक रैली नगर के विभिन्न चौराहों चौक विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरते हुए थाने में राष्ट्रगान गाकर रैली का समापन किया गया। इस रैली में पुलिस विभाग एवं युवा टीम उमरिया के सभी सदस्यों की अहम भूमिका रही।
थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि बाइक रैली निकालने का उद्देश है जो आजादी का अमृत महोत्सव 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है 13 से 15 राष्ट्रीय स्तर पर घर-घर तिरंगा फहराने के लिए सभी को प्रेरित किया जा रहा है उसी के तत्वधान में नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए सभी नगर वासियों से अपील की गई कि आप सभी लोग अपने अपने घरों में सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का कार्य करे।रैली में शामिल अधिकारियों और युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम का नारा लगाया। रैली में सभी अधिकारियों और युवाओं के हाथों में तिरंगा झंडा फहर रहा था। टी आई ने बताया कि बाइक रैली के माध्यम से आमजनों को 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा झंडा फहराने का संदेश दिया गया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को अपने अपने घर तिरंगा झंडा फहराकर जश्न में डूबने की अपील आम जनों से की।
युवा टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा टीम उमरिया के द्वारा पुलिस विभाग के साथ मिलकर विभिन्न थानों के सहयोग से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल में तिरंगे को फहराकर यह यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा पूरे नौरोजाबाद नगर में भ्रमण कर जन-जन तक देशभक्ति की भावना जगाने का कार्य किया। जिसका उद्देश्य है- घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा।
इस अवसर पर नौरोजाबाद थाना प्रभारी डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, उप निरीक्षक सुरेंद्र बहादुर सिंह राजभान धुर्वे सहायक उपनिरीक्षक संदीप शुक्ला,बृजेन्द्र उर्मलिया, आरक्षक राजेश दुबे, अंजनी तिवारी, देवीदाई सिंह, आशीष गबले, किरण इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर पवन सम्भर,प्राचार्य विजय महोबिया,युवा टीम सदस्य हिमांशू तिवारी,शनि यादव,रविन्द्र प्रजापति, रेनुका सिंह, नरेश प्रजापति ज्योति विश्वकर्मा नमन गुप्ता सुनील प्रजापति,संदीप साहू विपिन सूर्यवंशी सलीम सिद्दीकी रामाकांत चौधरी राम गणेश लक्ष्या सोनी सुभाष सिंह सागर परस्ते ,राहुल शाही , सानू प्रधान राजेंद्र प्रजापति किसन यादव कन्हा यादव लउकुश सिंह सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।