उमरिया (संवाद)। कांग्रेस द्वारा आगामी 26 जनवरी 2023 से 2 मांह तक जिले भर मे हांथ से हांथ जोड़ो अभियान संचालित किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए संगठन प्रभारी जगदीश सैनी ने बताया कि यह जनसंवाद कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार है। जिसके तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटियों द्वारा पदयात्राओं का आयोजन किया जायेगा। श्री सैनी शनिवार को सामुदायिक भवन मे आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व विधायक अजय सिंह, जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा सहित जिला, ब्लाक, मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
तीन स्तरों पर होगा संचालन
मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय सिंह ने बताया कि हांथ से हांथ जोड़ो अभियान तीन स्तरों पर संचालित होगा। जिसकी शुरूआत ब्लाक स्तर पर उद्घाटन बैठक से होगी। दो महीनो तक हर मतदान केन्द्र कवर होगा। कार्यकर्ता गांव-गांव मे झंडा फहरा कर यात्रा शुरू करेंगे। सांथ ही हर गांव मे बैठकें आयोजित कर लोगों को केन्द्र और राज्य सरकारों की नाकामी, बेरोजगारी और मंहगाई आदि समस्याओं से अवगत करायेंगे।
नेताओं ने रखे सुझाव
कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, पूर्व जनपद अध्यक्ष रामकिशोर चतुर्वेदी, ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह, लाल बहादुर सिंह, अमृतलाल यादव, राजाराम राय, रघुनंदन अग्रवाल, श्रीमती सावित्री सिंह, पुष्पराज सिंह, सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, इंजी.विजय कोल, ध्यान सिंह, ओमकार सिंह, करन सिंह, महिपाल बैगा, हेमंत बैगा, मो. शकील, मनोहर मरावी, श्रीमती शकुंतला धुर्वे, रोशनी सिंह, तिलकराज सिंह, वासुदेव सिंह उटिया, निवेदन सिंह, बाला सिंह टेकाम आदि ने संबोधित करते हुए अपने सुझाव रखे। संचालन जिला प्रवक्ता अशोक गौंटिया द्वारा किया गया।
जन-जन तक पहुंचायेंगे राहुल का संदेश
