हर तिरंगा अभियान के तहत सराबोर हुआ जिला, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रो के घरों शासकीय कार्यालयों व प्रतिष्ठानों में अभियान ने पकडा जोर

0
394
उमरिया (संवाद)। देश में आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आव्हान पर हर घर तिरंगा फहराने की शुरुआत कल 13 अगस्त से कर दी गयी है। उमरिया जिले के शहरों के ग्रामीण क्षेत्रो में सरपंच, जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित व्यापारियों, युवा संगठनों, किसानों, श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्ग के लोगों व्दारा बढ चढ कर सहभागिता निभाई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता, धर्म गुरुओं, स्वयं सेवी संस्थायें, महविद्यालयीन विद्यार्थी तथा स्कूलों में भी ध्वजारोहण प्रारंभ हो गया है। जिले में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बना हुआ है। जगह जगह तिरंगा रैलियों, वाइक रैली तथा घरों में तिरंगा फहराकर तिरंगा अभियान का संदेश जन जन तक, घर घर तक पहुँचाया जा रहा है।
स्वतंत्रता दिवस  की फाईनल रिहर्सल स्टेडियम ग्राउण्ड में संपन्न 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्टर उमरिया संजीव श्रीवास्तव ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाईनल रिहर्सल स्टेडियम ग्राउण्ड में संपन्न हुई। इस दौरान संयुक्त टुकडि़यो द्वारा तिरंगे झण्डे व मुख्य अतिथि को सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हां, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनसंपर्क विभाग ने जिले में प्रमुख चौराहो पर लगाए गए हर घर तिरंगा के फलैक्स बैनर
जनसंपर्क संचालनालय के मार्गदर्शन में जिला जनसंपर्क कार्यालय उमरिया द्वारा जिला मुख्यालय संहित खंड मुख्यालय पर भी हर घर तिरंगा के संबंध में जगह जगह पर फलैक्स बैनर विभिन्न स्थानों पर लगवाये गये हैं। जिला मुख्यालय पर आईसीआईसीआई बैंक के सामनें, स्टेशन रोड, रेल्वे स्टेशन उमरिया, डा भीमराव अंबेडकर, रानी दुर्गावती चौराहा, कलेक्ट्रेट , सहित अन्य स्थानो हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित फ्लैक्स एवं बैनर लगाए गए है।
तहसील कार्यालयों, नगर परिषदों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराया गया ध्वज
देश में आजादी का 75 वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत तहसील कार्यालयों, नगर परिषदों में तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर तहसील चंदिया, तहसील करकेली, तहसील मानपुर, तहसील बांधवगढ़, उप तहसील बरबसपुर, नगर पालिका परिषद उमरिया, नगर परिषद नौरोजाबाद, मानपुर एवं चंदिया में तिरंगा फहराया गया।
बिरसिंहपुर पाली में भाजपा अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम जनों को तिरंगा के प्रति देश भावना जागृत करनें तथा लोगों को अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों मे तिरंगा फहरानें के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में बिरंसिहपुर पाली में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जो प्रमुख नगरों का भ्रमण करते हुए ग्राउण्ड पहुंची । इस दौरान दिलीप पाण्डेय के द्वारा तिरंगे के महत्व को बताया गया एवं आम जनों को अपने अपने घरों में तिरंगा को फहरानें की अपील की गई। इस अवसर पर दीपू छत्तवानी, प्रकाश पालीवाल, अर्जुन सिंह सैय्याम सहित आम नागरिक उपस्थित रहे।
ग्राम घंघरी में सरपंच श्रीमती उमा सिंह के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा रैली
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आम जनों को तिरंगा के प्रति देश भावना जागृत करनें तथा लोगों को अपने अपने घरों, प्रतिष्ठानों मे तिरंगा फहरानें के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में ग्राम पंचायत घंघरी की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती उमा सिंह के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें उनके ग्राम घंघरी के समस्त पंचगण और वहां के निवासियों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया और लोंगो को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और स्वतंत्रता दिवस को लेकर जाग्रत किया है। इसके पहले सरपंच श्रीमती उमा देवी के द्वारा पूरे गांव के घरों में तिरंगा झंडा लगवाकर इसके महत्व को बताया है।
इसके अलावा ग्राम बिलासपुर, नरवार – 25 , ग्राम हर्रवाह, ग्राम बरही, पतरेई, भरौला सहित अन्य ग्रामों में तिरंगा रैली निकाली गई।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले युवा टीम उमरिया सदस्य, गूंजे जयकारे
आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के निर्देश अनुसार युवा टीम उमरिया के द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से जिले के विभिन्न गांव घर-घर में पहुंचकर घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है। इसी के तत्वाधान पर आज युवा टीम उमरिया के द्वारा ग्राम पंचायत मुदारिया हाई विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ तिरंगा रैली का आयोजन किया।रास्ते में वंदे मातरम् व भारत माता की जय का उद्घोष किया। वहीं कई जगह तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। झंडा ऊंचा रहे हमारा जैसे नारे गूंजते रहे।
टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के लिए जीवन, परिवार, संबंध और भावनाओं से भी ज्यादा महत्वपूर्ण देश की आजादी थी। इसके लिए उन्होंने अपनी जान की भी परवाह भी नहीं की। उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग से हमें स्वतंत्रता मिली उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला।कहा कि अमृत महोत्सव के आयोजन से लोगों के दिलों में देश के प्रति समर्पण और निष्ठा का भाव दिखाई दे रहा है।जिसके प्रति लोगों को जागृत करने व जागरूकता लाने हेतु यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है उम्मीद है ग्रामीण इस यात्रा से जागरूक होंगे व हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएंगे। रैली के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया प्राचार्य एसएन तिवारी, युवा टीम से हिमांशू तिवारी,शनि यादव, नरेश प्रजापति सुनील प्रजापति,राहुल सिंह , विद्यालय विद्यार्थी शिवा सिंह फजल बैगा विकास राय दास नंदिनी सिंह सीमा देवी प्राची सिंह अजय गंगा सागर बंसल भारती सिंह उमा सिंह अशोक सिंह परम सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
एमएसडब्ल्यू छात्रों ने निकाली तिरंगा रैली
ग्राम किरनताल कला में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित  मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में एमएसडब्ल्यू छात्रा चांदनी महोबिया, रोशनी यादव, द्वारा ग्राम किरण ताल में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जन जागरुकता को लेकर रैली निकाली गई जिसमें सभी से आग्रह किया गया कि अपने घर पर ध्वज फहराय यह रैली ग्राम पंचायत भवन से होकर स्कूल सारे ग्राम भ्रमण में निकाली गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here