उमरिया (संवाद)। पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजादी आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा अपने निवास और कार्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाकर समस्त जिले के लोंगो से अपने घर तिरंगा लगाने की अपील की गई है।
हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से की अपील
आजादी के महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को पूरे जिले में उत्साह है। जिले के शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्र में देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लेकर उत्साह है। लगातार स्कूली बच्चे सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाएं, और सारा का सारा सरकारी अमला इस अभियान को अमली जामा पहनाने में लगा है। इसी के तहत जिले कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले सभी लोंगो से अपील करते हुए कहा है कि पूरा देश मे आजादी के 75 वी वर्षगाँठ मना रहा है।इस अवसर पर आप सभी जिलेवासियों से अनुरोध है कि दिनांक 13, 14 और 15 अगस्त को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाये।
वही जिले के पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा ने जिले वासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपील करते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झण्डा खरीद लिया है और अपने घर मे लगाया है। आप सभी जिलेवासी राष्ट्रीय ध्वज का क्रय करके 13,14 और 15 अगस्त को अपने घरों और अपने प्रतिष्ठानों में शान से तिरंगा लगाए और आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ को उत्साह के साथ मनाए।
Leave a comment