हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंत्री दीदी ने खरीदा तिरंगा,प्रदेशवासियों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। आजादी का अमृत महोत्स के घर घर तिरंगा फहराने अभियान के तहत 13,14  एवं 15  अगस्त को तिरंगा फहराया जाना है। प्रदेश की जन जातीय कार्य मंत्री दीदी सुश्री मीना सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज  तिरंगा झण्डा खरीद लिया है। उन्होंने कहा कि मैने तो तिरंगा झण्डा खरीदा लिया है,अब आप सभी देशवासी भी तिरंगा झण्डा का क्रय कर 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में पूरे शान फहराएं।
उन्होंने कहा कि आजादी मिलें 75वर्ष पूर्ण हो चुके है। देश में आजादी के 75वें वर्ष पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों , व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों से अपील करते हुए कहा कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहरायें।
इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से आगामी 13,14 एवं 15 अगस्त को तिरंगा अभियान के तहत हर घर में तिरंगा फहराने की तैयारियों की समीक्षा की, उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश भक्ति से जुड़ा अभियान है, हम तिरंगा फहराकर अपनी राष्ट्रीयता को प्रदर्शित करें, श्री चौहान ने नगरीय निकायों, त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों, विधायक, सासंद तथा प्रभारी मंत्रियों से तिरंगा अभियान में सक्रिय भूमिका निर्वहन करने का आह्वान किया, वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले में चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान तथा समाज के हर वर्ग से मिल रहे सहयोग की जानकारी दी, वीडियो कान्फ्रेंसिग में पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, अपर कलेक्टर अशोक ओहरी, एन आर एल एम के जिला समन्वयक प्रमोद शुक्ला उपस्थित रहे
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *