
स्वास्थ्य विभाग में कलेक्टर की बडी कार्यवाही,2 कर्मचारी निलंबित,एक की सेवा समाप्ति
उमरिया (संवाद)।जिले के स्वास्थ्य विभाग में कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्ध ने बडी कार्यवाही की है।कलेक्टर ने अमरपुर अस्पताल में पदस्थ एक स्वास्थ्य कर्मी की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए है। इसके अलावा एक कर्मचारी को निलंबित किया गया है। सीएमएचओ कार्यालय में पदस्त सहायक ग्रेट 3 को लंबे समय से अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया है।

गौरतलब है कि अमरपुर अस्पताल में टीबी जांच के लिए टू नाट मशीन संधारित थी,परन्तु 25 मार्च 2023 से संदिग्ध परिस्थितियों में मशीन लापता हो गई थी।इस मामले में घटना के बाद अमरपुर चौकी में मामला भी पंजीबद्ध किया था। बाद में पुलिस के द्वारा मशीन भी जपत कर ली गई थी।इसी मामले से जुड़े अमरपुर अस्पताल में पदस्त लैब टेकनीशियन भजन लाल पिता धानी राम सिंह की सेवा समाप्तिकी गई है। एवम भृत्य नागेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वहीं अमरपुर अस्पताल में पदस्त सेक्टर सुपरवाईजर रामलगन यादव जो करींब 6 माह से निलंबित रहे है उसे बहाल कर धमोखर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवा देने के निर्देश दिए है।इसके अलावा सीएमएचओ कार्यालय में पदस्त सहायक ग्रेट 3 राममित्र बैगा पिछले 8 माह से बिना बताए अनुपस्थित रहने पे कलेक्टर ने निलंबित किया है। राममित्र बैगा दिसंबर माह से बिना बताए गायब है।
Leave a comment