स्कूली बच्चो से भरा ऑटो पल्टा, कई छात्रों को आई चोंटे

Editor in cheif
1 Min Read

उमरिया/पाली (संवाद)। जिले के पाली थाना अंतर्गत एमपीईबी मंगठार कालोनी में अनियंत्रित ऑटो क्रम एमपी 18 आर 4211 पलटने से मासूम के घायल होने की खबर है,इस घटना में मासूम बालक सहित ऑटो चालक भी जख्मी हुआ है।घटना के बाद स्थानीय लोगो ने बिना देर किए दोनो घायलों को मंगठार स्थित अस्पताल ले गए,जहाँ दोनो का प्राथमिक उपचार किया गया है।इस घटना में ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक रोज़ की तरह पाली प्रोजेक्ट स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से घर ले जाने ऑटो चालक आज शनिवार की दोपहर छुट्टी होने के बाद बच्चों को स्कूल से लिया और मंगठार की ओर निकल गया जैसे ही मंगठार कालोनी में मौजूद शॉपिंग सेंटर के मोड़ पर पहुंचा,वैसे ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार सभी बच्चे गिर गए और घायल हुए है। इसी हादसे में ऑटो में मौजूद एक छात्र को सिर पर चोट लगने से ज्यादा जख्मी हुआ है।स्थानीय लोगो की माने तो दोपहर 2 बजे हुई इस हादसे में फिलहाल सभी छात्र सुरक्षित और सामान्य है।हादसे के बाद प्राथमिक उपचार कर सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है। 
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *