शिवपुरी (संवाद)। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसमें आरोपी दलित युवकों को तालिबानी सजा देते हुए देखा गया है। युवकों पर आरोप है कि वह लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते पाए गए थे, जिसके बाद वर्ग विशेष के लोगों ने युवकों के गले में जूते चप्पल की माला पहनाकर मारपीट और अमानवीय कृत्य करने की घटना सामने आई है। मामले की गंभीरता और घटना के वायरल वीडियो का संज्ञान प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लिया और पूरे मामले की जांच करने पुलिस को निर्देशित किया है। पुलिस जांच के बाद जो तथ्य निकल कर सामने आए हैं उसमें यह कि युवकों पर लगे आरोप झूठे हैं। जिसके बाद प्रदेश के गृहमंत्री ने इस घटना को भी सीधी के पेशाब कांड की तरह अमानवीय कृत्य से जोडकर देख रही है। गृहमंत्री के निर्देश पर आरोपियों के ऊपर NSA के तहत कार्यवाही के साथ उनके मकानों पर भी बुलडोजर चलाया है।
