सीएम शिवराज के लाडली बहना सम्मेलन में शामिल होने आ रही बस दुर्घटना का शिकार, 3 की मौके पर मौत 2 दर्जन से ज्यादा घायल

Editor in cheif
2 Min Read

उमरिया (संवाद)। आज 24 मई को उमरिया जिले के ग्राम पंचायत भरा वाला में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और महामहिम राज्यपाल शामिल होने पहुंच रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने के प्रयास में महिलाओं को बसों में भरकर लाया जा रहा था। जो जिला मुख्यालय के घघरी ओवरब्रिज में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें तीन की मौके पर मौत हुई है। बस सवार लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं घायलों के इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के ग्राम भरौला में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होने पहुंच रहे थे इस दौरान ज्यादा तादाद में भीड़ इकट्ठे हो सके इसके लिए स्थानीय स्तर पर जिले भर की ग्राम पंचायतों में महिलाओं और लोगों को लाने के लिए बसों के माध्यम से लाया जा रहा था इस दौरान पाली जनपद के ग्राम पंचायत भरौला से आ रही बस घंघरी ओवर ब्रिज के ऊपर दुर्घटना का शिकार हो गई है जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बस के आगे एक टू व्हीलर मोटरसाइकिल जा रही थी जिसे चक्कर में बस के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी और बस पलट गई घटना में दो मोटरसाइकिल सवार और एक बस में सवार व्यक्ति की मौत होना बताया जा रहा है। वही बस में सवार दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *