सभी कयासों और आशंकाओं पर लगा विराम,कांग्रेस उम्मीदवार रश्मि त्रिभुवन प्रताप सिंह ने जीता अध्यक्ष का चुनाव

Editor in cheif
2 Min Read
उमरिया (संवाद)। आज नगरपालिका उमरिया के अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सभी कयासों और आशंकाओं पर विराम लगाते हुए अध्यक्ष का पद जीत लिया है।
जानकारी के मुताबिक आज 10 अगस्त को जिला निर्वाचन द्वारा नगरपालिका उमरिया के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए निर्धारित किया गया था। जिसमे सुबह 10:30 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई जिसमें पहले नगरपालिका के अध्यक्ष का चुनाव कराया गया जिसमें निर्धारित 24 वार्ड पार्षदो से वोटिंग के बाद हुई काउंटिंग में कांग्रेस पार्टी की अधिकृत उम्मीदवार श्रीमती रश्मि सिंह को 13 वोट मिले वहीं भाजपा की अधिकृत प्रत्यासी श्रीमती अर्चना सिंह गहरवार को 11 वोट प्राप्त हुए इस तरह से कांग्रेस की श्रीमती रश्मि सिंह ने 2 मतों से नगर पालिका का अध्यक्ष पद जीत लिया है।
इधर मानपुर नगरपरिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा की श्रीमती भारती, सतीश सोनी ने चुनाव जीता है। यहां भाजपा की भारती सोनी की 15 में से 9 वोट प्राप्त हुए है वहीं कांग्रेस की उर्वशी,ओपी द्विवेदी को 6 वोट मिले है।
पंचायती संवाद ने क्रॉस वोटिंग की जताई थी आशंका
इस चुनाव में जिले का प्रमुख न्यूज़ पोर्टल पंचायती संवाद ने पहले ही नगर पालिका उमरिया में क्रॉस वोटिंग आशंका जताई थी और वह वोटिंग के बाद काउंटिंग में साफ तौर पर क्रॉस वोटिंग दिखी है। नगर पालिका के पार्षद के चुनाव कांग्रेस पार्टी ने 14 पार्षद जीतकर बहुमत से ज्यादा में रही है। वही भाजपा के 9 पार्षद ही जीते इसके अलावा 1 निर्दलीय विजयी हुआ था। लेकिन जब अध्यक्ष का चुनाव हुआ तब कांग्रेस 13 वोट मिले है जिससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं कांग्रेस के पार्षद ने क्रॉस वोट किया है।
बहरहाल किसने वोट दिया और किसने नही दिया अब यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है इसके लिए वह पता लगाकर पार्टी के अनुसार निर्णय लेंगे।हालांकि एक बात यह भी की चुनाव में जीत के बात सबकुछ समाप्त भी हो जाता है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *