कटनी (संवाद) जिले के उमरियापान से टोला सड़क निर्माण कार्य एक माह से बंद होने के संबंध में समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी प्राप्त होने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के परिपालन में विभाग द्वारा की गई जांच में पाया गया कि पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब 6.60 किलोमीटर लंबे ग्राम मोहला, हरदुआ, उमरियापान मार्ग में से 300 मीटर सड़क का निर्माण विभाग द्वारा मजबूतीकरण मद के तहत स्वीकृत किया गया है। जिसका कार्यादेश संबंधित निविदाकार को जारी कर कार्य प्रारंभ करा दिया गया था।
