संचालक ग्रह मंत्रालय ने चौपाल लगाकर जलाशयों में आजीविका के लिए विभिन्न गतिविधियों के संचालन का दिया परामर्श

Editor in cheif
3 Min Read
जिले में करकेली जनपद पंचायत में बनाये गए अमृत सरोवर एवं पुष्कर सरोवरों का किया स्थल मुआयना
उमरिया (संवाद)। भारत सरकार के ग्रह मंत्रालय के संचालक योगेश मोहन दीक्षित ने कहा कि आजादी के 75 वे वर्ष को आजादी के  अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व्दारा देश के सभी, जिलों में जल संरक्षण एवं संवर्धन तथा प्रबंधन को जन आंदोलन बनाने का संदेश जन जन तक पहुँचाकर सहभागी बनाने तथा देश के प्रत्येक जिले में कम से कम 75 अमृत सरोवर के निर्माण का आव्हान किया गया है।उमरिया जिले में भी अमृत सरोवर का निर्माण ग्रामीण अंचलों में ग्राम पंचायतों के माध्यम से किया जा रहा है, केन्द्रीय दल ने करकेली जनपद पंचायत में ग्राम बहेरहा,मढीबाग, मजमानी कला तथा बिहरूलिया में बनाये जा रहे अमृत सरोवर तथा पुराने तालाबों का पुष्कर धरोहर के तहत किये जा रहे जीर्णोद्धार कार्य तथा जल संरक्षण  हेतु बनाये गए गैवियन संरचना, कंजर टंच आदि का अवलोकन किया।
उन्होंने निर्माण स्थल पर ही उपयोग कर्ता दल, स्वसहायता समूह की महिलाओं तथा ग्रामीण जनों के साथ ही विद्यार्थियों से जल संरक्षण के संबंध में चर्चा की तथा जल संरचनाओं के निर्माण के साथ ही पुरानी जल संरचनाओं के संरक्षण की बात कही, आपने कहा कि जल है तो कल है। हमें यह बात हमेशा ध्यान में रखना चाहिए, ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से अतिथियों का स्वागत किया तथा जल संरचनाओं के निर्माण एवं अम्रत सरोवर तथा पुष्कर सरोवरों के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। समूह की महिलाओं ने कहा कि जल संरचनाओं के निर्माण से आजीविका के नये अवसर मिलेंगे, अब मत्स्य पालन,   सिघाड़ा उत्पादन तथा सब्जी उत्पादन की गतिविधियां संचालित हो सकेगी
भ्रमण में दल के सदस्य भारत सरकार के ग्रमीण विकास मंत्रालय के तकनीकी विशेषज्ञ सुनील टोप्पो, कार्य पालन यंत्री श्री आर एस धुर्वे, परियोजना अधिकारी बी एस करचुली, डा एच पी शुक्ल, एसडीओ अनिल इनवाती, सहायक यंत्री ए एन शर्मा, सुशील मिश्रा भ्रमण में साथ रहे।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *